बेहद का अमृतवेला कब होता है?
*बेहद का अमृतवेला कब होता है?*
*विचार सागर मंथन आत्मा करती है ।।मक्खन निकालना होता है। मक्खन माना--सार। मंथन करेंगे तो मक्खन निकलेगा। क्या??*
* *मैं आत्मा कौन? मुझ आत्मा का सृष्टि रुपी रंगमंच पर क्या विशेष पार्ट है??*
*मक्खन निकलता है कि मैं ज्योति बिंदु आत्मा तो हूं, लेकिन 500- 700 करोड़ मनुष्यों के बीच मेरी स्टेज क्या है?*
*सवेरे में ही यह मक्खन निकलता है ।सवेरे सवेरे यह मक्खन निकालना होता है मंथन करके। ज्ञान सागर का मंथन करेंगे, तो मक्खन निकलेगा।*
*तो बेहद का सवेरा कौन सा है? हर जगह (देशो) में अमृतवेला भी अलग-अलग टाइम पर होता है। तो जिस धर्म खंड में आत्माओं को पार्ट बजाना है ,उनका अमृतवेला भी आगे पीछे होगा कि नहीं ?*
*बेहद ब्राह्मणों की दुनिया में जब रिहर्सल होती है ब्रॉड ड्रामा की,तो अमृत वेले का टाइम कौन सा है??*
*बेहद के सूर्योदय की बेला कौन सी है?*
*उस बेला का पता होगा, तो ज्यादा ध्यान देंगे।*
*उस एक बाप को पहचान कर अमृतवेले पुरुषार्थ कर के नजदीक जाने का पुरुषार्थ करना है।*
★ _वो पुरुषार्थ जो असली अमृतवेला है, *उस अमृतवेला को पहचान करके करना है। दुनिया के लोगो को जिनको पहचान ही नही है, वो 8-9 बजे तक सो रहे है। हम को पहचान है थोड़ा बहुत नम्बरवार।* लेकिन फिर कहते है-- " *ये देश है वीर जवानों का, अलबेले, मस्ताने का, इस देश का यारो क्या कहना।" अलबेले पन में है। अलबेले पन की नींद में सो रहे है, प्रमाद में सो रहे है, ग़फ़लत में है या अमृतवेला सफल हो रहा है??
*बेहद ब्राह्मणों की दुनिया में अमृत वेले का मुख्य टाइम क्या है??*
*तो अमृतवेला शुरू होता है 2018 से ।जब अमृतवेला शुरू होगा तो मुख्य-मुख्य राजाएं अपना संगठन तैयार करेंगे जो राजधानी तैयार हो। राजधानी तो तब होती है जब रूद्र माला और विजय माला एक हो जाएं।*
*18 से 28 तक का बेहद का अमृतवेला इस टाइम जो पुरुषार्थ कर लेंगे वो राजा बन जाएंगे।*
Comments
Post a Comment