पहला सूर्यवंशी ग्रुप लोग संग्रह से तैयार होगा।
*पहला सूर्यवंशी ग्रुप लोग संग्रह से तैयार होगा*
*★ तो बताया वह जो पहला ग्रुप तैयार होता है, तो वह अपना लोग संग्रह करेगा या नहीं करेगा? लोग संग्रह माना? लोगों का संग्रह, माना इकट्ठा करना। कैसे करेगा? तरीका क्या है? शिव बाप आते हैं, तो नीच ते नीच को पहले उठाते हैं। या साधु सन्यासीओ को पहले उठाते हैं? किसको उठाते हैं? नीच कौन? नीच तो बता दिया ना पतितम कामी कांटे में शिव साकार होते हैं जब तक, संगम युग तब तक। क्या? संगम युग कब तक? संगम युग तब तक पतितम कामी कांटे में शिव साकार होते हैं जब तक। तो संगमयुग में जो ज्यादा से ज्यादा 100 साल बताया है, उसमें शिव साकार तन में आते हैं, तो वह संगमयुग में तो विष्णु लोक बनता ही है। बनता है ना! उस विष्णुपुरी में राजाई चलेगी, या नहीं चलेगी? देखने में राजाई नहीं आएगी। देखने में परिवार नजर आएगा या राजाई? बच्चा भी क्या समझेगा छोटा बच्चा? क्या समझेगा? मेरा या मेरे बाप का? मेरा। तो मेरे पन का भाव होगा। यह भाव नहीं होगा की जैसे छोटे बच्चे परिवार में होते हैं, जो बड़े भाई बहन होते हैं, वो उसको कहलाते रहते हैं- इधर जाओ, वह चीज उठा कर लाओ, यह उठा कर लाओ, यह करो, वह करो। करते हैं कि नहीं? वह देवी देवता सनातन धर्म आज भी चल रहा है या नहीं? की उड़ गया? थोड़ा बहुत है ना। तो इस तरह की जो कंपलीट राजधानी बनेगी जो 100 परसेंट पहले जन्म में, जिसे विष्णु लोक कहा जाता है, वैकुंठ कहा जाता है।...VCD-2709, time @35mins-40mins]*
Comments
Post a Comment