नंबरबार ब्रह्मा रूपी अम्माएं कौन कौन सी हैं??
Most imp👇
नंबरबार ब्रह्मा रूपी अम्माएं कौन कौन सी हैं??*
*अव्वल नंबर में है- परम ब्रह्म जो बीज रूपों की सबसे पावरफुल सृष्टि तैयार करती है*
*जो पहली अम्मा बनाई जाती है वह बढ़िया बच्चे पैदा करती है। बाद वाली अम्माओं से तो पैदाइश कम ताकत वाली होगी उत्तरोत्तर।*
तो यही बात है-- जो *शिव बाप ने परम ब्रह्म को अम्मा बनाया, तो बीज रूप आत्माएं पैदा हुई। सबसे पावरफुल दुनिया की आत्माएं।* सतयुग वालों से भी, त्रेता वालों से भी, द्वापर और कलयुग वालों से भी। माना जितनी भी आत्माएं परमधाम से आती है पार्ट बजाने सृष्टि रूपी रंगमंच पर, उनमें *सबसे पावरफुल तो पावरफुल अम्मा है--- परम ब्रह्म।*
*फिर किसका नंबर?? स्वर्ग की बैकुंठ सृष्टि रची, जिसमें बीज रूप आत्माएं होती हैं।*
उसके बाद दूसरी सृष्टि कौन सी है जो *दूसरी अम्मा के द्वारा रची गई? वह है-- लक्ष्मी। कौन सी सृष्टि रचती है? सतयुग की*
फिर तीसरी अम्मा? *लक्ष्मी ने तो सोलह कला संपूर्ण कृष्ण को जन्म दिया।*
*फिर और भी कम कला के नारायण है। उनको जन्म कौन देता है?? ब्रह्मा बाबा,वो हुई तीसरी अम्मा।*
फिर उसके बाद त्रेता या क्षत्रियों का जमाना, छात्र तेज वालों का। *सीढ़ी में दिखाया है सतयुग में छत्रछाया नहीं है लक्ष्मी नारायण को, और राम को छत्रछाया है। इसका मतलब असल क्षत्रिय हैं। उनको ताकत मिलती रहती है युद्ध करने के लिए--- मारो असुरों को, ससुरों को गोली,बाण मार मार कर खत्म करो। ताकत मिल ही रही है ना? संगम युग में शूटिंग में योग का कवच मिलता है ना।* तो वह कवच सुरक्षा करता है। *तो उन क्षत्रियों की सृष्टि फिर कौन सी अम्मा ने बनाई??ओम राधे मम्मा ने(आधार मूर्त जगदम्बा)*
जगदंबा के भी दो रूप हैं। आधारमूर्त और बीज रूप।
*फिर बची जगदंबा द्वैतवादी दुनिया की रचना कर देती है। एक पति से हमारा पेट नहीं भरता। प्रकृति पति एक से नहीं मानेगी। पर कटी क्या करेगी?? रजो प्रधान बनेगी,तमोप्रधान बनेगी। प्रकृति का तो धंधा है वह सिर्फ सत्व प्रधान बनकर नहीं रह सकती।*
*जो परा प्रकृति है वह सदा सात्विक बनकर रहती है। एक से ही काम चलाती है। एक पति, एक शिवबाबा दूसरा न कोई।। बाकी तो नंबर वार है।*
*उनमें जो लास्ट वाली है ना, वह रजो प्रधानता की दुनिया चालू कर देती है।*
तो इन मनुष्यों के द्वारा जो ब्रह्मा नामधारी बनते हैं, इनको पार्ट मिला हुआ है क्रिएशन करने का। बाप को क्रिएटर बनने का पार्ट मिला हुआ है। *इन ब्रह्मा के द्वारा क्रिएट करते हैं।तो 5 मनुष्य हो गए, जो अम्मा बनते हैं।*
*1-- पहली अम्मा परम ब्रह्म(बीज रूप की दुनिया बनाती)*
*2--दूसरी अम्मा लक्ष्मी(सतयुगी दुनिया)*
*3-- तीसरी अम्मा ब्रह्मा दादा लेखराज(कम कला के नरायन)*
*4--चौथी अम्मा ओम राधे(क्षत्रियों की सृष्टि)*
*5--पांचवी अंबा- जगदंबा(द्वेतवादी दुनिया)*
Vcd 2691(4-11-18)41मि
Comments
Post a Comment