कलंकीधर अवतार किसका होगा और कब से शुरू होगा??
☆☆☆कलंकीधर अवतार किसका होगा और कब से शुरू होगा?☆☆☆
☆☆कलंकीधर अवतार हुआ कि नही हुआ? देखना है कलंक धारण करने वाला कोई है या नही है? कलंक लगाते है, पतित बनाता है, भ्रष्ट बनाते है, व्यभिचारी बनाता है, किडनैप करता है, भगाता है, या मक्खन चुराता है, ये तो ढेर के ढेर कलंक लगाए हुए है, उन कलंकों में सच्चाई है या झूठ ही झूठ है? और वो झूठ कलंक अज्ञानी लगाते है या ज्ञानी आत्मा? अज्ञानी आत्मा लगाती है। ज्ञान में चलने वाले भी जो अपने को कहते है वो भी या तो अधूरे ज्ञानी है बेसिक (बिके में चलने वाले) ज्ञानी, और अगर पुरा ज्ञान लिया भी है विधिवत तो पूरा समझ न होने के कारण दुनिया वालों की बातों में आ जाते है कमजोर आत्मा होने के कारण, क्योंकि आपने आप फ़ैसला नही कर सकते। तो सोचते है कि सच और झूठ क्या है। वो अपने तरफ से फ़ैसला नही कर सकते है इसलिए झगड़ा होने दो। जो जीतेगा, हम उसकी तरफ हो जाएंगे। मानें पक्के निश्चय बुद्धि नही बन पाते। आज निश्चय बुद्धि बनते है, कल अनिश्चय बुद्धि बन जाते है। आज राम सम्प्रदाय में चलते है, कल रावण सम्प्रदाय के बन जाते है। रावण के तो अनेक मुख होते है। कोई किस मुख को सपोर्ट करते कोई किस मुख को। अलग अलग गुरुडम बनाए के बैठते है। ये नही समझते है सतगति एक से होता है। अनेकों से तो दुर्गति होती है। सबसे ज्यास्ती दुर्गती होती है वेश्याओं की। ये दुनिया ही वेश्यालय बन जाता है। एक शिव आता है तो शिवालय बनाते है। उनका नाम ही है शिव। वो जो भी करते है 👉रामवाली आत्मा की भाग्यशाली मुकर्रर रथ मे विराजमान होकर शंकर के नाम से वो कल्याणकारी ही करते है। भले दुनिया कलंक लगाती है। कलंक लगाने से वो अपना काम छोड़ देते है? नही छोड़ते। जो दूसरों से प्रभावित होकर अपना कार्य छोड़ देता है वो सर्व शक्तिमान नही कहा जाता है। जो सर्व शक्तिमान होता है, वो सत्य होता है। जो सत्य होता है वो अखंड और अडोल होता है। उसको कोई हिला नही सकता है। तो बताओ अवतार हो चुका है या नही हो चुका है? हो चुका है तो कब हो चुका? कब हो चुका? अरे कब से कलंक लगना शुरु हुए? नही पता? कलंकी अवतार जब दुनिया का विनाश होना होता है तब होता है या पहले ही होता है? जब दुनिया का विनाश होना होता है कलियुग के अंत मे, तब ही कलंकी अवतार होता है। तो ब्राह्मणों की दुनिया मे विनाश की शुरुआत कब से हुई? 76 में विनाश हो जाएगा। ऐसा मुरली में बोला गया। तो जब से विनाश की शुरूआत हुई, तभी से कलंक भी लगाए गए।
(समय=4.44 - 12.18)
वार्तालाप= 1129
Comments
Post a Comment