रथी कौन, सारथी कौन???
★ यह बाप बैठ समझाते हैं। साधारण तन में प्रवेश करेंगे तो कर्म भी कैसे करेंगे? साधारण। *सर्वसाधारण रथ है तो कर्मेंद्रियाँ भी सर्वसाधारण होगी।* और कर्म भी जैसे दुनिया करती है वैसे वो भी करता होगा। तो बाप बैठ समझाते हैं यह पक्का निश्चय होना चाहिए, कि बाप किसी असाधारण तन में प्रवेश नहीं करते। वो हुआ इस रथ का रथी। कौन? हँ? शिवबाबा? शिव रथी हुआ? वो उसमें प्रवेश है तो वही रथी हुआ। कहना चाहिए सारथी। सारथी माना रथी का सहयोगी, सहरथी। सह माने सहयोगी , घोड़े गाड़ी का रथ नहीं। उन्होंने क्या बनाए दिया भक्ति मार्ग में? कि चार घोड़े हैं सफेद और वो उस रथ को खींच रहे हैं। किसका रथ है? अर्जुन का रथ हैं। जो पुरुषार्थ का अर्जन करने वाला, तो रथ उसका। साथी सहयोग देने वाला सारथी किसको दिखा दिया? कृष्ण को। *audio-11*
Comments
Post a Comment