गोप - गोपी कौन है??
*गोप गोपी-- माना गुप्त पुरुषार्थी, गुप्त संबंध जोड़ने वाला।*
*अतींद्रिय सुख का गायन तो गोप गोपियों का है, अंत समय का अतींद्रिय सुख गाया हुआ है। माना अंत मते सो गते।*
*अभी कोई पक्का गोप गोपी नहीं बना है, जिसने भगवान के साथ गुप्त संबंध जोड़ा हो, और संसार के सामने प्रत्यक्ष ना किया हो। संबंध भी जोड़ें, और संसार के सामने प्रत्यक्ष भी ना होने दे।वाचा से भी कोई ऐसी बात भी ना निकले, कोई कर्म भी ऐसा ना हो जिससे गुप्त संबंध की बात साबित हो जाए।*
*गोप गोपी 16000 ही बनते हैं ,जो गुप्त संबंध जोड़ते हैं और उस को कायम रखते हैं। उनको अनुभव होगा नंबर बार पुरुषार्थ अनुसार।*
*8 तो गोप गोपियों की लिस्ट में ही नहीं है। वह अष्ट देव हैं।*
*108 तो माला के मनके बन जाते हैं। 16000 हैं, गोप गोपी। वो सिर्फ प्रिंस प्रिंसेस बनकर रहते हैं, राजाई का पद नहीं पाते।*
*108 को गुप्त संबंध रखने की दरकार नहीं है। जो मैदान में आकर बोलता है वह गुप्त नहीं रह सकता।*
वार्ता 45
Comments
Post a Comment