हिंदुस्तान में रहने वालों का धर्म हिंदू कह दिया।

 *भारतवासियों ने हिंदुस्तान में रहने वालों का धर्म हिंदू कह दिया। क्योंकि बहुत पुराना है ना। तो जो पुराने है तो पुरानी बात भूल गई।धर्म पिताओं को भूल गए। बस, हिंदुस्तान का नाम उठा लिया। हिंदू कह दिया। ये तो विदेशी लोग आए हैं, वो सिंधु नदी को क्रॉस करके आते हैं ना भारत में आक्रमण करने के लिए, तो सिंधु का नाम उन्होंने हिंदू पड़ गया धीरे से। सिंधु देश वो हिंदू देश। सिंधु से हिन्दू  बना दिया। हिंदू ही कह दिया।*

              *यह भारत की बड़ी से बड़ी भूल है। और धर्म वालों की ऐसी यह भूल नहीं है। मुसलमान धर्म वाले जानते हैं कि हमारे धर्म पिता का नाम क्या है? हमारे धर्म ग्रंथ का नाम क्या है? हमारा धर्म खंड कौन सा है? सब पक्का पता है ना तो उनमें एकता है। और हिंदुओं को यही पता नहीं कि हमारे धर्म पिता का नाम क्या है? हमारा धर्म ग्रंथ कौन सा है? धर्म पिता ने क्या-क्या बातें समझाई? उसका कोई धर्म ग्रंथ बना या नहीं बना? जैसे मुसलमानों का कुरान बना, क्रिश्चियन की बाइबल बनी। सिक्खों का गुरु ग्रंथ साहिब बना ,बाकी ऐसे नहीं कि पंजाब में रहने वाले पंजाबी। नहीं, वो तो सिख धर्म है। हां सिख धर्म का धर्म खंड कहेंगे-- पंजाब और यहां भारत में रहने वालों को हिंदू कह दिया।(31-7-18)

Comments