ब्रह्मा बाबा में कौन प्रवेश करते है?

 यज्ञ में ब्राह्मण जरूर चाहिए मुख्य ब्राह्मण भी जरूर चाहिए।कौन सा?? वो हुआ ब्राह्मण चोटी प्रजापिता ब्रह्मा, जिसके द्वारा तुम सभी ब्राह्मण बन रहे हो।*

              *तो क्या दादा लेखराज ब्रह्मा के द्वारा ब्राह्मण नहीं बन रहे हो? कोई एक मुख्य होगा न? एक जैसा तो आत्मा का पार्ट किसी का होता ही नहीं।क्योंकि*

*दादा लेखराज ब्रह्मा में भी जब शिवबाप प्रवेश करते हैं, तो ऐसे थोड़े ही मुक़र्रर रथ धारी को लिए बगैर प्रवेश कर जाते हैं। नहीं।*

           *शरीर 3 प्रकार के होते हैं। एक होता है स्थूल शरीर। स्थूल शरीर तो छूट गया। कब छूटा? जब ओम मण्डली में पार्ट चला तब ही 1942 में छूट गया। तो शरीर खत्म हो गया ना, कि रह गया। हाँ, सूक्ष्म शरीर तो रहता है ना। सूक्ष्म शरीर, उस आत्मा का सूक्ष्म शरीर कभी खत्म नहीं होता। और जो भी आत्माएं हैं, उनका सूक्ष्म शरीर और स्थूल शरीर खत्म हो जाता है।* *500-700 करोड़ जो भी मनुष्य आत्माएं हैं। लेकिन एक है जिसका स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर और तीसरा कारण शरीर ज्योति बिंदु आत्मा बीज। बीज तो छोटा होता है ना।*

 *तो वो बीजरूप आत्मा मुक़र्रर रथधारी के साथ शिवबाप दादा लेखराज ब्रह्मा में प्रवेश होते हैं, अकेले नहीं होते हैं। तो क्या कहेंगे?? कि प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा ही तुम ब्राह्मण बन रहे हो।*


3205(4-01-20)10मि

Comments