मैनेजिंग डायरेक्टर है शिव( MD)

4 सीन वाले ड्रामा का मैनेजिंग डायरेक्टर है शिव( MD)। जो सिर्फ वाचा का काम ही करता है, क्योंकि ज्यादा दिमाग है*


*बच्चा बुद्धि ब्राह्मणों से पूछा जाए शिव कौन है? तो कहेंगे बिंदी। बिंदी है, तो फुदक फुदक कर काम करती रहती है क्या?? तो ऐसे नहीं कि शिव बिंदी है, जो चार युगों का सतयुग, त्रेता, द्वापर कलयुग का 4 सीन का ड्रामा चलता है, उस ड्रामे बाजी का शिव MD है, मैनेजिंग डायरेक्टर। वह मैनेजिंग डायरेक्टर ज्यादा काम करता है या डायरेक्टर???*

          *ज्यादा दिमाग किसको होता है?? MD का। तो वो दिमाग ही काम ही करेगा। डायरेक्शन देता है,तो वाचा का काम करेगा। वह चारों युगों के ब्रॉड ड्रामा में नहीं आता है। डायरेक्शन देता है तो सिर्फ वाचा का काम ही करेगा। वह तो सिर्फ कलयुग अंत और सतयुग आदि में ही आता है। नई दुनिया की आदि में और पुराने युग का अंत में आता है।*

(6-9-18)



*जो मैनेजिंग डायरेक्टर शिव है,वो पहले ज्ञान का डंडा धीरे-धीरे लगाता है। माना हल्की-हल्की पॉइंट देता है। और फिर तेजी से लगाता है अंत में,माना तीखे पॉइंट्स ज्ञान के क्लियर करता है,कि सिख धर्म वाले भी जग जाते हैं*


*सवाल यह है कि मैनेजिंग डायरेक्टर को सृष्टि रूपी रंगमंच की ड्रामेबाजी कराने के लिए बार-बार आने की क्या दरकार?? कोई कारखाना है बड़ा, ये सृष्टि भी एक तरह का बड़ा कारखाना है सुख-दुख का। तो इस कारखाने को चलाने के लिए अगर मैनेजिंग डायरेक्टर 24 घंटे सर पर ही चढ़ा रहे वर्कर्स के ऊपर, वो अच्छा ??या एक बार ही आकर इंतजाम कर दे और कारखाना अच्छे से चलता रहे वो ज्यादा अच्छा??*

        ........       *जैसे कुम्हार होता है, उसका चाक होता है बर्तन बनाने का। वह तो मिट्टी के बर्तन हैं, और यहां हैं देह रूपी मिट्टी के चैतन्य बर्तन।तो कुम्हार क्या करता है?? एक बार डंडा चाक में लगाया और बस चाक घूमना शुरू। और बहुत देर तक घूमता रहता है।जोर से डंडा लगाता है।*

*ऐसे ही ये मैनेजिंग डायरेक्टर हैं इस रंगमंच का।जब वो  कलयुग में आता है तो पहले पहले ज्ञान का डंडा धीरे-धीरे लगाता है। और फिर अंत में तेजी से लगाता है। माना पहले ज्ञान के हल्के हल्के पॉइंट्स, फिर ज्ञान के तीखे तीखे पॉइंट्स क्लियर करता है। ऐसे तीखे तीखे पॉइंट क्लियर करता है कि, जो भारत का संपूर्ण आस्तिक धर्म है- सिख  धर्म, वहां की आत्माएं भी जग जाती है।*

                *कब जगती हैं?जब वो मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सूर्य तेजी से सर के ऊपर चमकता है। लास्ट धर्म है आस्तिक धर्म। नानक कलयुग में हुए थे।*

6-9-18

Comments