अस्ट देव VS अस्ट रत्न
• जिज्ञासु – आदिदेव और अष्ट देवतायें, अष्टरत्न इनका आपस में कुछ तालुक है ?
• बाबा – जरूर तालुक है | रत्न एक ही जाति के होते हैं या अलग-अलग जाति के होते हैं ? रत्न एक ही वैल्यू के होते हैं या अलग-अलग वैल्यू के होते हैं ? अलग-अलग वैल्यू के होते हैं | और जो देव हैं अष्टदेव वो सब सूर्यवंश के हैं या अलग-अलग वंश के हैं ? सब सूर्यवंशी हैं | जो अष्टदेव हैं सूर्यवंशी अर्थात सब हीरे हैं हीरो पार्ट बजाने वाले | हर धर्म के हीरो हैं और अष्टरत्न हर धर्म के हीरो नहीं हैं | उनकी तो एक दूसरे से कम वैल्यू है | माणिक, हीरा, पन्ना, मोती, नीलम ये बराबर वैल्यू के हैं ? अलग-अलग वैल्यू के हैं और अष्टदेव ? वो तो सब सूर्यवंशी हैं | सब हीरो हैं | थोड़ा सा अंतर है फिनिशिंग का | अष्टदेवों में ज्यादा अंतर नहीं है |
• जिज्ञासु – अष्टदेवों की मुख्य निशानी क्या है ?
• बाबा – इस ज्ञान का मुख्य लक्ष्य क्या है ? नष्टोमोहा स्मृतिलब्धा | तो ये उनकी खास निशानी देखने में आवेगी | क्या ? जब से ज्ञान में चले होंगे एडवांस में हों या बी॰के में आये हों तब से नष्टोमोहा स्मृतिलब्धा | जियेंगे तो ईश्वरीय कार्य के लिये जियेंगे करेंगे तो ईश्वरीय कार्य करेंगे लौकिक दुनियाँ से उनका मोह ज्ञान लेने के बाद जैसे नष्ट हो जाता है | [Varta -1153, Time – 1.00.08…]
Comments
Post a Comment