अष्ट देव - नष्ट देव - रत्न - नारायण - धर्मपिता।
_*ऊपर से आने वाले धर्मपिताए जीनमे प्रवेश करते है वह हुए आधार मूर्त और उन आधार मूर्त को जन्म देने वाले विजरूप बाप हुए। तो उनको भी जन्म देने वाले कौन है? अष्टदेव है या 12 में से 4 नष्टदेव होंगे??*_
_*★ ये पूछा है जो इस्लामी, बौद्धि, क्रिश्चन आदि धर्मों की स्थापना होती है, उन-उन धर्मों के धर्मपिताए कोई आधार मुर्तों में प्रवेश करते हैं ना, उन आधारमूर्तों को जन्म देने वाले बीजरूप आत्माए होती हैं या आधारमूर्त होती हैं? जो जन्म देने वाले हैं धर्मपिताओं को, वो बीजरूप होते हैं, या आधारमूर्त होते हैं? धर्मपिताए ऊपर से आते हैं, जिनमें प्रवेश करते हैं वो आधारमूर्त हुए, वो सतयुग के नारायण होते हैं-नंबरवार और उन नारायणो को भी जन्म देने वाले को भी कोई द्वापर में कोई जन्म देने वाले होंगे या नहीं? वो उनके बीजरूप बाप हुए। उन बीजों को भी जन्म देने वाले कोई होंगे या नहीं होंगे? होंगे। तो उन बीजों को भी जन्म देने वाले जो हैं, वो पूछा की जो सूर्यवंशियों की 12 की लिस्ट है, उन 12 में से नष्टदेव होंगे या अष्टदेव के जो 3 पहले रत्न हैं, वो होंगे? पहले नंबर के तीन होंगे? अष्टदेव जो हैं, वो 12 में से पहले 8 हैं और उसके बाद वाले जो 4 हैं वो नष्टदेव है। तो पूछा गया धर्मपिताओं के जो बाबा होंगे, उनके शरीर को जन्म देने वाले जो बाप के बाप होंगे, वो नष्टदेव में से होंगे या अष्टदेव में से होंगे? कोई अष्टदेव में से बोल रहा है, कोई नष्टदेव में से बोल रहा है। अगर अष्टदेव में से पहले तीन होंगे, तो जेनरेशन विदेशियों की चलेगी, राक्षसों की चलेगी, विधर्मियों की चलेगी या स्वधर्मियों की चलेगी? विधर्मियों की चलेगी।... नष्टदेव ही उनके बाबा होने चाहिए और अष्टदेव जो हैं वो सब धर्मों के पूर्वज हैं। पूर्वज का मतलब क्या होता है? पूर्व सबसे पहले जन्म लेने वाले, वो कौन से युग में होते हैं? अरे, सबसे पहले जन्म देने वाले कौन से युग में हुए होंगे? संगमयुग में। वार्तालाप-1160*_
Comments
Post a Comment