कौन पढाते है? परम+आत्मा पढाते है।

 *कौन पढाते है? परम+आत्मा पढाते है*


★   ये तो सभी बच्चों को निश्चय होगा की हम आत्माओं को परमात्मा पढ़ाते है। आत्माओं के बीच में जो परम पार्टधारी है, वो पढ़ाते है। जो साकार रूप में ही पढ़ाते है। क्योंकि ये साकार रूप में पढ़ाना 5000 वर्ष में एक ही बार होता है, और एक ही बार बाप आकर के बेहद का बाप बेहद के बच्चों को पढ़ाते है। बेहद के बच्चे किसलिए है? बेहद के बच्चे इसलिए है क्योंकि 84 जन्मों का ऑलराउंड पार्ट बजाने वाले है। और ये तो बच्चे अच्छी तरह से समझ सकते है ये हमारा बेहद का बाप है। और हम बेहद के बच्चे है। कोई भी नया आदमी आकर यहां आकर बैठ जाय तो कुछ भी नही समझेगा, की यह रूहानी बाप क्या होते है रूहानी बच्चे। क्या होते है? इतना तक भी कोई समझ न सकोंगे।  उनके बुद्धि में बैठेगा ही नहीं। तुम बच्चे जानते हो हम सब ब्रदर्स है आत्मा आत्मा भाई भाई है और वो हम आत्माओं का बेहद का बाप भी है और फिर वो साकार में टीचर भी है, और सुप्रीम गुरु भी ठहरा। ये तुम बच्चों को जरूर अच्छी तरह से ऑटोमेटिकली याद भी रहता होगा, की वो हमारा बाप भी है, टीचर भी है, सदगुरु भी है। *(15sec-1.55) dt 21.12.2021*

Comments