बेहद में कम खर्च बालनशीन कैसे बने??
*कमखर्च बालानशीन कैसे बने??*
★ *कोई भी काम हो, कम-से-कम खर्चे में चलाए लेना चाहिए। व्यर्थ पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। अपने हाथ में भी जो पूंजी है, वो भी ईश्वर के कार्य के लिए पूंजी है। विश्व कल्याण के लिए है। स्वार्थ के लिए जितना कम खर्च करे उतना जास्ती हमारा नाम बाला होगा। और विश्व कल्याण के लिए जितना जास्ती खर्च करें उतना हमारा नाम बाला होगा। सिर्फ धन की बात नहीं है, ज्ञानधन की भी बात है। ज्ञानधन को भी व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। पात्र-सुपात्र का ज्ञान लेकर के, पहचान लेकर के ज्ञान देना चाहिए। समय की भी बात है। आज की दुनिया में समय का सबसे ज्यादा मूल्य है तो कर्मखर्च बालानशीन। अपने आमोद-प्रमोद के लिए, अपने रथ के लिए, अपने रथ से कनेक्टड संबंधियों के लिए कम-से-कम समय लगाना चाहिए। विश्व-कल्याण के लिए ज्यादा-से-ज्यादा समय खर्च करना है और वो भी हिसाब से, बेहिसाब नहीं। संकल्पों में भी कम खर्च बालानशीन। संकल्प बीज होते हैं। बीज की बहुत वैल्यु होती है। अभी संगमयुग में जितना श्रीमत के अनुकूल संकल्प चलाएँगे, उतना हमारा भाग्य बनेगा।* *varta 1368*
Comments
Post a Comment